अल्मोड़ा-शनिवार को जिला कॉग्रेस कार्यालय में महिला काँग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से दीपा साह को नगर महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।निर्वतमान नगर अध्यक्ष गोपा नयाल द्वारा नव मनोनीत नगर अध्यक्ष दीपा शाह का स्वागत किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि देश एंव उत्तराखण्ड में महंगाई, बेरोजगारी,खस्ता हाल कानून व्यवस्था और महिलाओं का शोषण जैसे अपराध चरम पर हैं।केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। इसलिए आज महिलाओं को घर की रसोई से लेकर समाज में बड़ी परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं।महिलाओं को काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कसनी होगी।जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महिला कॉग्रेस आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी।जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर आशा भारती,पुष्पा पाण्डेय,धर्मा देवी,फेमिना खान,उजमा परवीन,भगवती मटेला,महामंत्री पद पर इन्द्रा वर्मा,पूनम आर्या,तारा तिवारी,जया जोशी,लीला जोशी,विनीता आर्या, सरस्वती आर्या,राधा तिवारी,धीरा तिवारी, कोषाध्यक्ष शोभा जोशी,जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता कन्नौजिया, किरन बिष्ट,नन्दी नेगी,हेमा हंयाकी,दीपा जोशी,भावना वर्मा,सरस्वती रोडिया,तारा बिष्ट,दीपा जोशी,परवीन,दीपा जोशी,तारा भण्डारी मनोनीत हुई।संरक्षक मण्डल में डा. आशा मेहता,पुष्पा सती,प्रीति बिष्ट, जेबुल निशा अन्सारी,जया टम्टा,कल्पना नेगी,आशा टम्टा,दीपा त्रिपाठी मनोनीत हुए।बैठक का संचालन पूर्व महिला कॉग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी,प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जैबुल निशा अंसारी,जया जोशी,जया टम्टा,सरस्वती आर्या आदि ने संबोधन व्यक्त किया।बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
