अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के भविष्य में प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आज कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों,परिसर निदेशक और संकायाध्यक्षों के साथ ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर निर्देश दिए।परिसर स्थित ऑडिटोरियम में साफ सफाई करने, विद्युत/साउंड व्यवस्था पुख्ता करने,बैठने की व्यवस्था के लिए कुर्सियों की व्यवस्था करने,मंच पर अतिथियों के बैठने की जगह सुधारीकरण करने,ऑडिटोरियम की सुरक्षा दीवार बनाने,रंग-रोगन करने, झाड़ियों की कटान,नालियों की सफाई करने के साथ शिक्षा संकाय में टूट-फूट सही करने, नाम पट्टिका एकसमान करने आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित अधिकारियों ने कई सुझाव दिए।निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ दीक्षांत समारोह आयोजन समिति के संयोजक,विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष और विश्वविद्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।
प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन के संयोजक प्रो डी के भट्ट,शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट,परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार साह,परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ दीपक,पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी,अकादेमिक प्रो अनिल कुमार यादव,प्रो डी पी यादव संकाय प्रतिनिधि विधि, प्रो हरीश जोशी संकायाध्यक्ष, कला,प्रो रिजवाना सिद्धिकी संकायाध्यक्ष शिक्षा,प्रो संजीव आर्या संकाय प्रतिनिधि दृश्यकला,डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया,डॉ संदीप पांडे,डॉ योगेश मैनाली आदि सहित इंजीनियर कमलेश नेगी शामिल रहे।
