अल्मोड़ा-विगत दिवस अल्मोड़ा आगमन पर डॉक्टर दीक्षा जोशी को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनको भेंट स्वरूप अल्मोड़ा के एपन द्वारा निर्मित कलाकृति दी गई।विदित हो कि दीक्षा जोशी का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत ने कहा कि डॉक्टर दीक्षा जोशी ने हमारे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और यह सत्य कर दिया है कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं।उन्होंने सभी महिलाओं को अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देने की अपील करी।जिससे हमारे उत्तराखंडखंड की बेटियां देश विदेशों में हमारा नाम रोशन करें।