अल्मोड़ा-दीपावली के त्यौहार को देखते हुए नगर व्यापार मंडल और व्यापारियों ने इस रविवार 31अक्टूबर को बाजार खोलने का निर्णय लिया है। लगातार कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए दीपावली एक संजीवनी साबित हो सकती है,जिससे उनकी थोड़ी बहुत आर्थिक स्थिति सही हो सके।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाहरी व्यक्तियों को भी जगह जगह नहीं बैठने दिया जाएगा।बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल,अमन नज्जौन,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज साह,प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी,राजीव भसीन,जोगिंदर निरंकारी,पवन साह, भुवन वर्मा,मनीष जोशी,ज्योति कपूर, शहजाद कश्मीरी,सलमान,गुड्डू भट्ट, दीप जोशी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
