अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की 49 वी वार्षिक निकाय की आम सभा की बैठक आज सम्पन्न हुई।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर किया व 48 वी वार्षिक निकाय की बैठक में पास हुए प्रस्तावों को पास करके हुए किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहकारिता को रोजगार का एक बड़ा हथियार बना रहे है।गरीब,किसान को बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध करा रहे है।किसानों के खातों में जो सम्मान निधि आ रही है वो भी सहकारी बैंकों के माध्यम से ही आ रही है।आज जहाँ पूरा विश्व कोरोना जैसे संकट से गुजर रहा है वहीं देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किया जा रहा है।राज्य की भाजपा सरकार भी सहकारी बैंकों के माध्यम से बिना ब्याज 1 लाख से 3 लाख तक के ऋण उपलब्ध करा रही है।वही महिला समूहों को आगामी 8 मार्च को 5 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि बैंक की निजी पूंजी में वर्ष 2017-18 के सापेक्ष वर्ष 2019-20 में 407.40 लाख रूपये की वृद्धि हुई।सहकारी बैंक व्यवसायिक बैंकों की भांति सीबीएस के अंतर्गत कार्य कर रहा है।अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक देश का पहला सहकारी बैंक है जिसका अपना क्यू आर कोड है।बैंक द्वारा शून्य प्रतिशत की दर से दिनांक 1 अप्रैल से 2020 से 31 जनवरी 2021 तक कुल 12470 लोगो को 5927.55 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।इसके अतिरिक्त भविष्य के लिए मशरूम उत्पादन और केसर की खेती कर रोजगार के नए साधन उत्पन्न करने का प्रयास सहकारी बैंक के माध्यम से किया जा रहा है।बैंक द्वारा विभिन्न मदों में वर्ष 2019-20 में 14239.56 लाख रुपये का वितरण किया गया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 808.81 लाख रुपये अधिक है।बैठक को विशिष्ट अतिथि हयात सिह मेहरा उपाध्यक्ष उत्तराखंड सहकारी परिषद(राज्य मंत्री) के द्वारा सम्बोधित किया गया।उनके द्वारा बताया गया कि सहकारी समितियों के माध्यम से कैसे रोजगार प्राप्त किया जा सकता है और बैंक के कर्मचारी किस प्रकार लगातार बैंक को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।बैठक का संचालन दीवान कनवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा ज़िला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शाही,प्रान्त शारीरिक प्रमुख सुनील, संचालक हृदेश मेहरा,नरेंद्र भंडारी, विनीत बिष्ट,गणेश सिह,रघुवर सिह दफौटी,घनश्याम जोशी,गोविंद सिंह,कमला बहुगुणा,मधुबाला,अनिल पंत,पुष्पा बिष्ट,महेंद्र सिंह कनवाल, मोहन चौहान,मनोहर सिह मर्तोलिया, रणजीत सिंह राणा,राज्य सहकारी बैंक संचालक रमेश बहुगुणा,सचिव महाप्रबंधक नरेश चंद्र,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी,बार एशोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार,मोहन कनवाल,प्रेम लटवाल,आनंद कनवाल, मनोज जोशी,रेखा रौतेला,धर्मेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी,प्रकाश भंडारी, आदि उपस्थित रहे।
