दन्या-आज काफली खान से भनोली रोड पर सनगाड नामक स्थान पर आल्टो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया,जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें चालक पंकज सिंह रावत उम्र 24 वर्ष पुत्र हर सिंह रावत निवासी तड़कोट की सी एस सी धौलादेवी मे मृत्यु हो गई।उनकी मृत्यु पर डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांंग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।श्री भैसोड़ा ने दो घायलों जिनमें किरन पुत्री गोपाल सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी -तड़कोट और नंदन सिंह गैडा पुत्र गोपाल सिंह गैडा उम्र 9 वर्ष निवासी दुनाड शामिल हैं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए इन्हें भी मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिए जाने की मांग की है।उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति से भी मांग की है कि दुर्घटना संभावित ऐसे स्थलों को चयनित कर वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाए ताकि दुर्घटनाओं को टाला जा सके।
