ऊधमसिंहनगर-आज दिनांक 25 जून 2021 को कैंप कार्यालय गूलरभोज उधम सिंह नगर में डायट डीएलएड बेरोजगार प्रशिक्षितों द्वारा पुनः शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात की तथा उनके आदेश के पश्चात् प्राथमिक शिक्षक भर्ती के आवेदन पत्रों के डेटा एन्ट्री में गति बढ़ने पर धन्यवाद अदा किया गया।इस दौरान प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि नवंबर 2020 में जारी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में कैलेंडर के अनुसार 20 मई तक प्राप्त आवेदनों की डेटा एन्ट्री प्रत्यावेदन के साथ बेबसाइट पर अपलोड हो जानी चाहिए थी।किंतु तय समय तक सिर्फ बागेश्वर,पिथौरागढ़, चमोली व ऊधम सिंह नगर में डेटा एन्ट्री का कार्य पूरा हो चुका है जबकि सर्वाधिक पदों पर विज्ञापन आये जनपदों में अल्मोड़ा,टिहरी,उत्तरकाशी, पौड़ी, चंपावत में काम अत्यन्त धीमी गति से चल रहा था।इसी संबंध में डायट डीएलएड प्रतिनिधिमंडल ने विगत सप्ताह मंत्री जी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंत्री जी द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को जल्द टाइपिंग कार्य संपन्न करने हेतु तथा 3 जुलाई तक सभी जनपदों का डेटा बेबसाइट पर अपलोड करने हेतु आदेशित किया।परिणामस्वरूप वर्तमान में सभी जनपदों में डेटा एन्ट्री का कार्य शीघ्रता से चल रहा है।डायट प्रशिक्षित प्रकाश रानी ने बताया कि आज मंत्री से हाईकोर्ट में लंबित वादों का पर चर्चा की गयी जिस पर मंत्री जी ने बताया कि जिस दिन से माननीय उच्च न्यायालय में सुनवाई शुरू होगी इसके 2 दिन बाद ही लंबित मामलों पर निपटारा हो जाएगा तथा प्राथमिक विद्यालयों में शीघ्र सहायक अध्यापकों के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।मंत्री से मिलने वालों में श्वेता राजपाल,प्रकाश रानी,रश्मि कालाकोटी,अंजुम खान,दीपा बिष्ट,सिमर,प्रतिभा,भूपेन्द्र नाथ,आशीष,विजय बिष्ट,अरविंद, सत्यपाल,ताजदार अंसारी,जितेंद्र नैनवाल,प्रीतपाल सिंह,गुरप्रीत सिंह, हिमांशु जोशी,गोपाल दानू,देवेश जोशी,उपेंद्र मेहता, प्रेम, मनोज, नवीन,संदीप,भानु,नरेश,जुबेर,शोएब इत्यादि डायट प्रशिक्षित मौजूद रहे।
