द्वाराहाट-आज द्वाराहाट के मुख्य चौराहे पर किसानो का समर्थन करते हुये केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि पिछले दस दिनो से किसान देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे है पर भाजपा सरकार किसानो की सुनने को तैयार नही है।किसानों का शोषण और किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।देश का किसान अपने हक की माँग कर रहा है पर भाजपा सरकार मानने को तैयार नही है।कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष कमल साह,ब्लाक अध्यक्ष डिगर बिष्ट,पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला,यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, निर्मल मठपाल,हेम मठपाल,ललित बिष्ट,भगवान चौधरी,कुलदीप बिष्ट, बब्बू साह,जयपाल,युगल साह,अमर सिंह रावत,योगेश साह,आदि मौजूद रहे।