बागेश्वर-बागेश्वर निवासी दर्शन कठायत को एआईसीसी मानवाधिकार संगठन का बागेश्वर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनको सौंपे नियुक्ति पत्र में संगठन के प्रदेश प्रभारी जय ओम प्रकाश ने कहा है कि संगठन और उसकी नीतियों के प्रति कठायत की पिछली कड़ी मेहनत और समर्पण पर विचार करके अपनी टीम के दृष्टिकोण की सराहना करते हैं।उन्होंने श्री कठायत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों और कामकाजी वर्गों की समस्याओं को हल करने में अग्रणी भूमिका निभाई जाती है।
