अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिलामहामंत्री भैरव गोस्वामी द्वारा धौलछीना व्यापार मंडल इकाई का सर्व सम्मति से गठन किया गया जिसमे समस्त धौलछीना व्यापारियों से बातचीत करके यह निर्णय लिया गया।एक बार फिर दरबान सिंह रावत को धौलछीना व्यापार मंडल का पुनः अध्यक्ष बनाया गया और चंदन सिंह मेहरा को सचिव घोषित किया गया। धौलछीना व्यापार मंडल इकाई ने धौलछीना बाजार में कई ऐसे अभूतपूर्व कार्य किए है जिससे आज वह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और स्वच्छता में उराखंड के शीर्ष के पर्यटक स्थल पर आता है।इसलिए भी समस्त व्यापारियों ने पुरानी कार्यकारणी पर ही विश्वास जताया है और समस्त जिला व्यापार मंडल परिवार और समस्त धौलछीना व्यापारियों ने जिसमें संरक्षक मोहन सिंह जीना,जमन सिंह मेहरा,आनंद सिंह रावत,चंदन सिंह मेहरा,ग्राम प्रधान नारायण सिंह मेहरा, लाल सिंह मेहरा,भीम सिंह मेहरा, सदस्य कुंदन सिंह मेहरा,महेंद्र सिंह मेहरा,गोपाल सिंह पिलख्वाल,बलवंत सिंह बोरा,राजेंद्र सिंह बोरा,भोपाल सिंह मेहरा,दीवान सिंह बोरा,कुशाल सिंह मेहरा आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *