जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय ने आज जानकारी देते हुये बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क अल्मोड़ा-पिथौरागढ मोटर मार्ग की खराब हालत को देखते हुये स्थानीय जनता की मांग पर दन्यां से घाट तक सडक सुधारीकरण के लिए एन एच को 48 करोड़ रूपये की स्वीकृती प्रदान की गयी है।उन्होंने बताया कि इस सड़क की दशा बदहाल होने पर इसके लिये वे काफी समय से प्रयासरत थे।उन्होंने बताया कि समय समय पर उन्होंने अपने मंत्रियों,सांसद व मुख्यमंत्री से इस सड़क के नवीनीकरण के लिए अनुरोध किया था।श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में हमारी सरकार द्वारा अल्मोड़ा से दन्या तक सुधारीकरण के लिये स्वीकृती प्रदान की गयी थी जिसमें कार्य प्रगति पर है।आज दन्या से घाट तक की स्वीकृति मिलने पर सुभाष पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त करते हुये क्षेत्रीय जनता की तरफ से सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत,सांसद अजय टम्टा,केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त कर धन्यबाद प्रेषित किया है।श्री पाण्डेय ने बताया कि विभागीय अधिकारियो से बात कर जल्द ही टेन्डर की प्रक्रिया करवाने का उनके द्वारा आग्रह किया गया है।
