अल्मोड़ा-दिनांक 19.02.2022 को उप निरीक्षक मीना आर्या,आरक्षी प्रकाश नगरकोटी,कुन्दन लाल,कुन्दन विष्ट थाना दन्या द्वारा दौराने चेकिंग मेहता फास्ट फूड रेस्टोरेंट से राम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम सिरगांव थाना दन्या अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 2 पेटी शराब कीमत 10 000 बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना दन्या में FIR NO-06/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम राम सिंह पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।