अल्मोड़ा- देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरन्बस सिंह,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना दन्या के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.08.2025 को थाना क्षेत्र के गांवों में अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम/स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी। तथा उन्हें बताया कि स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबर 112 पर जानकारी दें। सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से आमा,बूबू व वरिष्ठ नागरिक जन अत्यंत प्रसन्न हुए।
