अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कड़े निर्देश पर नशे के तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनाक 13 अप्रैल को थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी का० कुंदन लाल,का० राजेन्द्र प्रसाद,का० राजेश भट्ट,सुरेन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बागपाली दन्या के पास प्रकाश राम पुत्र जमन राम निवासी ग्राम बागपाली दन्या के परचून की दुकान के सामने सड़क के नीचे बने कलमठ के अन्दर अलग अलग पेटियो से 30 बोतल देशी, 100 पव्वे देशी शराब, 43 पव्वे मेक्डवाल, 25 पव्वे नॉटी बॉय (कुल 6 पेटी कीमत 25,000 रू) बरामद कर प्रकाश को गिरफ्तार कर थाना दन्या में मु०अ०सं 11/21 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
