अल्मोड़ा-दिनाॅक 29.04.2021 को थाना दन्या में गोविन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी निवासी रूबाल दन्या द्वारा आरासल्फड़ गाॅव में अपने भाई भुवन चन्द्र उर्फ भानु उम्र 19 वर्ष के साथ एक राय होकर मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाने व उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में धारा- 147/149/304 भा०द०वि० बनाम शिवदत्त,हरीश पाण्डे,हरीश पाण्डे ड्राइवर, व 8-10 लोगों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत करवाया गया।मामले की गम्भीरता को देखते हुए पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले में तत्काल कार्यवाही एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी, उ०नि0० नीरज भाकुनी एस०ओ०जी०,का० दीपक खनका, का० दिनेश नगरकोटी पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी हरीश पाण्डे उम्र 33 वर्ष पुत्र देवी दत्त पाण्डे,हरीश चन्द्र पाण्डे उम्र 51वर्ष पुत्र लालमणि आरा सल्फड़ तथा वायरल वीडियो की तहकीकात करते हुए में मारपीट करने वालों में से नर सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी आरा सल्फड़ को प्रकाश में लाते हुए देर रात्रि दबिश देकर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष दन्या ने बताय कि मामले की गम्भीरता से जाॅच की जा रही है,वायरल वीडियो में मारपीट करने के बारे में जाॅच कर जितने भी लोग इस अपराध में शामिल उन्हें चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
