दन्या-दन्या में राजकीय महाविद्यालय की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर दन्या क्षेत्र की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुशी व्यक्त की तथा प्रदेश सरकार व भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांंग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने द्वेष भावना के कारण कालेज की मांग को अनसुना किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनभावनाओं व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगामी शिक्षा सत्र से कला व विज्ञान वर्ग में कक्षाएं संचालित कराने का निर्णय लिया है।जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया गया है।क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व जनता की मांग को बार बार मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए भाजपा नेता सुभाष पान्डेय का भी आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रकाश पन्त का स्मरण करते हुए उनके योगदान को भी याद किया।बैठक में जिला पंचायत सदस्य ममता पन्त,पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज पन्त,मण्डल महामंत्री लक्ष्मण सिंह डसीला,डी के जोशी,मण्डल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गैड़ा,भाष्कर पाण्डे,सुरेश जोशी,बसन्त बल्लभ पान्डेय,बसन्त नाथ गोस्वामी,जगदीश पान्डेय,सुभाष पान्डेय,मुकुल पन्त,पंकज जोशी,गोविन्द सिंह,दलीप सिंह,कमल जोशी,पंकज पन्त,मोहन सिंह,जगत सिंह,दिनेश सिंह,हेमन्त जोशी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
