अल्मोड़ा-सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को देहरादून स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परेड ग्राउंड में हुए। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अल्मोड़ा के खिलाड़ी डी के जोशी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ट्रायल मुकाबलों में डी के जोशी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पौड़ी के डी साह को पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के जयंत भट्ट को हराया और फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ के ही मनोज वर्मा को 21–18 और 21–17 के सीधे सेटों में शिकस्त देकर विजेता बने। राज्य टीम अब राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, जिसका आयोजन गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रस्तावित है। डी के जोशी लगातार छठी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। डी के जोशी वर्तमान में जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी हैं। इसके साथ ही वे उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संगठन मंत्री तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के जनपद अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल और बैडमिंटन प्रशिक्षक जीवन बोरा समेत अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *