अल्मोड़ा-प्रदीप राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों/साईबर सैल को ई- सुरक्षा प्रणाली के तहत साईबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। दिनांक 28.06.2022 को शिकायतकर्ता चन्दन सिंह निवासी ग्राम अमस्यारी पो० गोदी चौखुटिया जनपद अलमोड़ा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाईल फोन पर लुभावने लिंक भेजने पर लिंक में दिये गये मानकों को पूरा करने पर शिकायतकर्ता के आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से रु0 57,828 रु निकाल किये गए।शिकायतकर्ता को अपने साथ हुये फ्राड की जानकारी होने पर उनके द्वारा थाना चौखुटिया में शिकायत दर्ज करायी गयी।पुलिस उपाधीक्षक साईबर सुश्री ओशीन जोशी ने शिकायतकर्ता के साईबर ठगी से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी साईबर सेल सुनील धानिक टीम को निर्देशित किया गया।मामले में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर साईबर सेल में नियुक्त आरक्षी मोहन बोरा,रेखा गोस्वामी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक खाते की डिटेल प्राप्त कर, तथा सम्बन्धित नोडल अधिकारियों से जरिये ई-मेल,तथा अधिकारियों से वार्ता कर वादी के खाते से धोखे से आहरित उक्त सम्पूर्ण धनराशि रु० 57,825 वादी उपरोक्त के खाते में वापस दिलवाई गयी।पुलिस एवं साईबर सैल द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही और सहयोग का शिकायतकर्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।एसएसपी अल्मोड़ा की आमजनमानस से अपील की है कि साईबर अपराधियों से सर्तकता एवं जानकारी से ही बचा जा सकता है, साईबर अपराधी नये-नये तरीके से जाल बिछाकर लोगों की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं।कृपया सावधान रहें एवं अपनी मेहनत की कमाई को अपनी लापरवाही से किसी अंजान व्यक्ति के हवाले ना करें।बैंक खाते से सम्बंधित गोपनीय जानकारी किसी को भी न दें।किसी भी अनजान लिंक/काँल पर विश्वास न करें।यदि आप साईबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल हेल्प नंबर 1930 पर डायल करें तथा अपने नजदीकी थाने/ साईबर सेल को सूचित करें।सतर्कता जानकारी ही बचाव है।
