पिथौरागढ़-दिनांक 3.05.2021 को शिव कालोनी ऐचोली निवासी सूरज सिंह बिष्ट ने ऑनलाईन प्रार्थना पत्र दिया था कि एक व्यक्ति ने गाड़ी खरीद फरोख्त से सम्बन्धित फेसबुक में विज्ञापन पोस्ट किया था।जिस पर मेरे द्वारा गाड़ी खरीदने हेतु 83,358 रू ऑनलाईन ट्रान्सफर किये गये,परन्तु अब उस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नही हो पा रही है और न ही पैसे वापस आ रहे हैं।प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 भादवि व 66 IT ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में उक्त अभियोग की विवेचना सम्पादित कर रहे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम गठित की गयी।पुलिस टीम को साइबर सैल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन हरियाणा के पिनगुआँ में होना ज्ञात हुआ।पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 2.04.2022 उपरोक्त अभियोग में आरोपित अभियुक्त मुबारिक पुत्र खल्लिल निवासी ग्राम तेर,थाना पिनगुआँ जिला नूह (मेवात) हरियाणा उम्र 28 वर्ष को दबिश देकर हरियाणा के थाना पिनगुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।साइबर ठगों के विरूद्ध पुलिस की इस सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को 5000 रू के नकद पुरूस्कार की घोषणा की है।पुलिस टीम में उ०नि० पवन जोशी कोतवाली पिथौरागढ़,उ०नि० संजय सिंह कोतवाली पिथौरागढ़,का० जरनैल सिंह- कोतवाली पिथौरागढ़,का० मनमोहन भण्डारी एस०ओ०जी०,का० अजय बोहरा कोतवाली पिथौरागढ़ शामिल रहे।साइबर सैल टीम उ०नि० प्रियंका इजराल प्रभारी साइबर सैल,का० विपिन ओली,का० मनोज कुमार,म० का०गीता पवार शामिल रहे।
