अल्मोडा़-विकासखण्ड भैसियाछाना के ग्राम पल्यू में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर पहुंचे पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किये।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री तिवारी ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं के द्वारा इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना अनुकरणीय है।इन खेलों से जहां एक ओर युवाओं में स्वस्थ मानसिकता को प्रोत्साहन मिलता है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेल युवाओं के लिए हितकर हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़चढ़़ कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए और ना केवल भागीदारी अपितु इन खेलों को लक्ष्य निश्चित करके खेलना चाहिए ताकि इन खेलों में युवाओं का कैरियर भी बन सके।श्री तिवारी ने क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी युवाओं को शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर श्री तिवारी के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य दीपक चन्द्र सनवाल, कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, संजय दुर्गापाल,विनोद आर्या,गोकुल जोशी,महेश आर्या,गणेश राम,गोविन्द राम,प्रधान सुनील आदि उपस्थित रहे।
