अल्मोड़ा-अल्मोड़ा स्टेडियम में द्वितीय विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कैलाश मेहरा स्पोर्ट्स अल्मोड़ा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री गोपाल सिंह जीना ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।प्रथम मैच मेडिकल कालेज व ग्रामीण बैंक के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल सिंह जीना ने कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बहुत महत्व है।विदित हो कि श्री जीना स्वयं भी ताइक्वांडो से ब्लैक बैल्ट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी युवा खेलों से जुड़ा हुआ होगा निश्चित रूप से उसकी सोच हमेशा सकारात्मक होगी तथा वह कभी ग़लत रास्ते में नहीं जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सलमान अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा तथा नगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा मुकुल कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों ने अपने सम्बोधन में कहा कि अल्मोड़ा की खेलों में एक अलग पहचान रही है। क्रिकेट एवं बैडमिंटन में अल्मोड़ा के खिलाड़ी आज देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल सिंह जीना को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व दर्जामंत्री गोपाल सिंह जीना,सलमान अंसारी,कोच कैलाश मेहरा,पूर्व क्रिकेटर आबिद अली,दीप चन्द्र सती,पंकज कनवाल,गौरव भण्डारी,उज्जवल जोशी,किशन टम्टा,राहुल कुमार,सचिन कुमार, आदित्य मेहरा,काव्य राज,मोहित बिष्ट,लक्की रावत,पवन कुमार,प्रणव भण्डारी,लक्ष्य बगड़वाल,पवन कुमार,विवेक आर्य,हरीश गोस्वामी,जगत बिष्ट,भुवन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *