जागेश्वर-आज विकास खण्ड लमगड़ा के ग्राम लमकोट में एक माह से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिष्ट क्रिकेट क्लब का फाईनल मैच काफी रोमांचक रहा।मैच लमकोट ए और लमकोट बी के बीच खेला गया।जिसमें लमकोट ए ने विजय प्राप्त की।फाईनल मैच में मुख्य अतिथि लमगड़ा कांंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल रहे।उनके साथ प्रधान धूरासंग्रोली दयाल पाण्डेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट,पूर्व प्रधान लमकोट गोपाल सिंह बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, मनोज बिष्ट,भूपाल सिंह,दीवान सिंह,किशन सिंह रहे।जिन्होंने आयोजक मण्डल के सदस्यों चन्दन सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, सुन्दर बिष्ट, बालम बिष्ट, सोनू बिष्ट का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लमगड़ा ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने क्षेत्रीय जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।