अल्मोड़ा-धीरेन्द्र कुमार पाठक कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा अपनी धनराशि से ग्राम सल्ला रौतेला व नौला में पैसठ हज़ार से अधिक की राशन सामग्री वितरित की गई।पचास से अधिक परिवारों को प्रत्येक परिवार तेरह सौ रुपए लगभग की सामग्री दी गई।धीरेन्द्र कुमार पाठक के इस कार्य की ग्राम प्रधान सल्ला रौतेला श्रीमती सुशीला पाठक व सरपंच प्रमोद कुमार पाठक द्वारा सराहना की गयी।पूर्व प्रधान गिरीश राम,पूर्व सरपंच गोविन्द सिंह मेहरा व व्यापार मंडल अध्यक्ष शीतलाखेत गणेश पाठक द्वारा भी प्रसन्नता व्यक्त की गई।श्री पाठक विभिन्न संगठनों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।धीरेन्द्र कुमार पाठक का कहना है कि सरकार द्वारा सामान्य भविष्य निर्वाह निधि में व्यक्तिगत इच्छा से सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए भी धनराशि आहरित करने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जो कर्मचारी स्वेच्छा से विपरीत परिस्थितियों में मदद करना चाहें वे भी अपना सहयोग कर सकें।सरकार को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
