बागेश्वर-आज सुबह 9 बजे से कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में (कठायतबाड़ा कंट्रीवाइड स्कूल से सरयू पुल तिराहे तक) कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क,सेनेटाइजर,साबुन आदि बांटे गये व साथ में पुनः जन-जागरूक अभियान चलाया गया।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,सुनील पांडेय जिला कोषाध्यक्ष,उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव,जयदीप कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष,संस्कार भारती नगर महासचिव,जीवन पांडेय जिला महासचिव,राकेश भट्ट, पुष्कर पांडेय, राजेन्द्र पांडेय मौजूद थे।
