अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु जनपदों में जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों को न मानने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता के साथ-साथ जरूरतमन्दों को मास्क वितरित किये जाय तथा सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 नियमों को न मानने वालों के विरूद्व कार्यवाही की जाय।जिसके अनुपालन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जागरूकता के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिनांक 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कार्यवाही कर बिना मास्क के बाजार में घूमने पर 368 व्यक्तियों के विरूद्ध,सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न करने पर 566 व्यक्तियों के विरूद्ध,कुल 934 के विरूद्ध कार्यवाही कर 129,600 रूपये संयोजन जमा किया गया।
