अल्मोड़ा-आज दिनांक 23-09-2025 को क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कुमाँऊ मण्डल आर यो पन्त के निर्देशन में विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट अल्मोड़ा में मॉडल कैरियर सेन्टर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा कैरियर काउन्सिलिंग का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में छात्रों को स्किल कंपटीशन के बारे में बताया गया और छात्रों का रिकल कंपटीशन ऐप में रजिस्ट्रेशन किया गया और भविष्य में उपलब्ध लोक सेवा आयोग एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं एवं उनके पाठ्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवं परीक्षाओं में स्ट्रेस मैनेजमेण्ट एवं विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर कैरियर में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल शुभम शर्मा द्वारा छात्रों को नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल में पंजीयन प्रक्रिया,निजी क्षेत्र में उपलब्ध हैं रिक्तियां व नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर उपलब्ध कैरियर से सम्बन्धित रोजगार सूबी व क्षेत्रों के विषय में जानकारी दी गयी।इस अवसर पर निदेशक संतोष कुमार प्रो० अनिरूद्ध गुप्ता एवं प्रो० लता विष्ट द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया।
