अल्मोड़ा-कांंग्रेस सोशियल मीडिया के जिलाध्यक्ष एवं जिला कांंग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित बिष्ट ने सोशियल मीडिया की जिला कार्यकारिणी गठित कर इसकी घोषणा कर दी है।जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,प्रदेश कांंग्रेस चुनाव अभियान समिति कि अध्यक्ष हरीश रावत,सोशियल मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय सहित जिला कांंग्रेस कमेटी की संस्तुति के आधार पर जिला कांंग्रेस कमेटी सोशियल मीडिया अल्मोड़ा की कार्यकारिणी गठित कर दी गयी है।उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से आशा की है कि सभी पदाधिकारी कांंग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगें।नवगठित कार्यकारिणी में जितेश पन्त को जिला उपाध्यक्ष,अभिनव मेहरा को जिला उपाध्यक्ष,फाकिर खान को जिला उपाध्यक्ष,प्रशान्त वर्मा को जिला उपाध्यक्ष के साथ ही कोषाध्यक्ष,अर्जुन सिंह लटवाल को जिला उपाध्यक्ष, विजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष, भरत सलाल को जिला उपाध्यक्ष, दीपेश कान्डपाल को अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष, राजेन्द्र बिष्ट को जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष, पानसिंह को सोमेश्वर विधानसभा अध्यक्ष, पवन सिंह बिष्ट को जिला महामंत्री,राहुल गुप्ता को जिला महामंत्री, मुकेश सिंह बिष्ट को जिला महामंत्री,पंकज सिंह रौतेला को जिला महामंत्री, शुभान खान को जिला महामंत्री, कुलदीप रावत को जिला सचिव,मोहित सिंह को जिला सचिव,दर्शन जोशी को जिला सचिव,राकेश भट्ट को जिला सचिव,वरून अली को जिला सचिव,विशाल खतरी को जिला सचिव,राज राजेश्वर राना को नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा,नरेन्द्र प्रधान को जिला सचिव,ललित कनवाल को ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग का दायित्व सौंपा गया है।