दन्या-आज कांंग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भैसोड़ा का दन्या पहुंचने पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री भैसोड़ा के कांंग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सहकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आयेगा एवं इसका लाभ निश्चित रूप से जनता को मिलेगा।श्री भैसोड़ा का स्वागत करने वालों में जिला संगठन मंत्री कुंदन बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी,गणेश पाण्डेय,रंजीत मलारा,कुंदन सिंह,शेखर गुरूरानी,गोकुल जोशी आदि उपस्थित रहे।