अल्मोडा़-ब्लाक कांंग्रेस कमेटी लमगड़ा के अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने आज जारी बयान में कहा कि कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा विगत दिनों दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय रहने वाले हरीश रावत जी को मात्र ढाई साल मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला जिसमें अपने छोटे से कार्यकाल में श्री रावत ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी।श्री सतवाल ने कहा कि रावत जी को उस समय मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला जिस समय केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार उस समय अल्प बहुमत में थी लेकिन उसपर भी हरीश रावत जी द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गयी जिसका लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।श्री सतवाल ने कहा कि यही कारण है कि आज भी उत्तराखंड के बेहद लोकप्रिय नेता के रूप में हरीश रावत प्रथम स्थान पर हैं।उन्होंने कहा कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना,कन्याधन की राशि को पच्चीस हजार से बढ़कार पचास हजार करना,समाजकल्याण द्वारा साठ वर्ष के बाद पेंशन,तिलूरौतेली पेंशन,बौना पेंशन,परित्यक्ता पेंशन,डंगरी पेंशन,पुरोहित पेंशन,महिला पीआरडी की भर्ती,शिक्षामित्रों, पीआरडी जवानों की वेतन बढ़ोत्तरी, स्थानीय फसलों को बढ़ावा देना,लोक कलाकारों को सम्मान,मेरा गांव मेरी सड़क योजना,मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना,गौरादेवी कन्याधन योजना,हरेला प्रतियोगिता आदि कयी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई।श्री सतवाल ने कहा कि आज भी प्रदेश की जनता इन सभी योजनाओं का लाभ ले रही है।जबकि प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा एक भी जनकल्याणकारी योजना नही चलाई गयी है।उन्होंने कहा कि हरीश रावत के छोटे से कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं का उदाहरण प्रत्येक राजनीतिक, सामाजिक बैठकों में आज भी होता है।उन्होंने कहा कि ऐसे में भी कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि प्रदेश में शून्य अवस्था में पड़ी भाजपा सरकार का जिक्र तक उनके द्वारा नहीं किया गया।श्री सतवाल ने कहा कि जनता निश्चित रूप से 2022 में कांंग्रेस को चाह रही है ताकि इन योजनाओं के अलावा अन्य योजनाओं का लाभ भी जनता को मिल सके।
