अल्मोड़ा-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा कल 11 अगस्त को अल्मोड़ा तिरंगा पदयात्रा में शिरकत करेंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जनपद अल्मोड़ा के सभी विधानसभाओं एवं ब्लॉक में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त से तिरंगा पदयात्रा कांग्रेस जनों द्वारा की जा रही है।इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा कल 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे से कांग्रेस द्वारा आयोजित जनरल बीसी जोशी शहीद पार्क से पदयात्रा में शिरकत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।पांडे ने कहा कि 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे शहीद पार्क से तिरंगा पदयात्रा माल रोड होते हुए चौहानपाटा से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक जाएगी। इस बीच देश के महान नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मूर्तियों में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएगें तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष रूबरू होंगे।जिलाध्यक्ष पांडे ने सभी कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ साथियों से अनुरोध किया है कि कल 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे उक्त पार्क में पहुंचकर तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *