अल्मोड़ा-नगर कांंग्रेस कमेटी द्वारा बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन नये सिरे से प्रारम्भ कर दिया गया है।इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा रैलापाली वार्ड में बैठक कर बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।बैठक में बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।रैलापाली में हिमांशु आर्या को बूथ अध्यक्ष, सरस्वती नंदा को महिला अध्यक्ष, गौरव कुमार,आशीष कुमार को बूथ उपाध्यक्ष,अम्बीराम,सुरेशराम को संरक्षक,सज्जन लाल को महासचिव, भरत कुमार,अंकित कुमार,विनय कुमार,अभय कुमार,देवेन्द्र कुमार,विजय कुमार,अशोक कुमार ग्वासीकोटी, धीरज कुमार,रमेश राम,सोहन लाल,संदीप कुमार,अंकित कुमार,मनीष कुमार को सचिव मनोनीत किया गया।उक्त बैठक में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,सभाषद राजेश अल्मियां,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी,रमेश नेगी भी सम्मिलित रहे।इस अवसर कांंग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि नगर कांंग्रेस कमेटी द्वारा बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन प्रारम्भ कर दिया गया है जिसकी शुरूआत आज रैलापाली बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन करके कर दी गयी है तथा इसके बाद लगातार पूरे नगर क्षेत्र में बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा।बैठक में अशोक ग्वासीकोटी,सोहनलाल, अम्बीराम आर्या,रमेश राम,देवेन्द्र लाल,गौरव कुमार,दिनेश प्रसाद,जगदीश चन्द्र, शंकर राम,सरस्वती नंदा,देवेन्द्र कुमार,सुरेश लाल,महेन्द्र आर्या,हिमांशु आर्या,प्रेमराम,मुन्नालाल,सज्जन लाल आर्या,गीता देवी,किशोरी लाल,जोगाराम आदि शामिल रहे।
