पिथौरागढ़-आंवला घाट पेयजल योजना का लाभ केवल प्रभावशाली,राजनैतिक तथा विशेष तबके को दिये जाने के विरोध में पिथौरागढ़ कांंग्रेस ने आज जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कांंग्रेसजनों ने कहा कि पिथौरागढ़ की गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार द्वारा लगभग नब्बे लाख रूपये से आंवला घाट पिथौरागढ़ पेयजल योजना का निर्माण करवाया गया था।जिसके द्वारा पिथौरागढ़ शहर,सौरघाटी तथा गुरंग देश घाटी के लोगों को भी लाभान्वित किया जाना था।परन्तु पेयजल निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ राजनीतिक रसूख वाले नेताओं तथा ठेकेदारों को मुख्य टैंक तथा मुख्य लाईन से सीधे कनेक्शन दिए गये हैं जो कि नियमों का घोर उल्लंघन है।पेयजल उपलब्ध ना हो पाने के कारण छेड़ा ग्राम के कुछ युवकों द्वारा व्यक्ति विशेष के फार्म हाऊस में दिए गये अवैध कनेक्शन से पानी लेने पर फार्म हाऊस स्वामी द्वारा उन्हें पुलिस से प्रताड़ित करवाया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि पेयजल निगम नेताओं तथा ठेकेदारों को गैर कानूनी ढंग से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवा रहा है।पेयजल पाईप लाईन डालते समय ग्रामीणों को पेयजल विभाग द्वारा भूमि का मुआवजा तथा पेयजल उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया था जो अभी तक पूरा नहीं किया गया है।ज्ञापन के माध्यम से कांंग्रेसजनों ने उक्त अवैध कनेक्शनों को तुरन्त विच्छेद कर कार्यवाही की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,ग्राम प्रधान हरीश पान्डेय,प्रधान मनोज सिंह,प्रधान त्रिलोक बिष्ट,प्रधान निर्मल जोशी,दिनेश बिष्ट, प्रकाश देवली,जावेद खान,कुण्डल महर,महिपाल वल्दिया,नारायण राम कोहली,शंकर खड़ायत,शुभम बिष्ट, करन सिंह,नवीन ऐरी,शिवम पन्त,रवि कन्याल,शंकर लाल,त्रिभुवन चुफाल,हीरा बिष्ट,योगेश नगरकोटी,दीपक बोरा,हरीश पान्डेय,विनय वल्दिया, अजय,त्रिलोक बिष्ट, गजेन्द्र मेहता,कार्तिक खर्कवाल,वीरेन्द्र गिरी,प्रिन्स सौन,राकेश कुमार,कमल सुंठा,रोहित कोहली,पवन माहरा,धीरज कार्की,श्याम खड़ायत,अभिषेक कोहली,ललित कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
