अल्मोड़ा-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर बढती मंहगाई,बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में महगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी से पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है।महगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है।वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दुगनी है।एक तरफ रोजगार देने में सरकार असमर्थ है।सारी नौकरियां सिर्फ कागजों तक ही सीमित है और दूसरी तरफ जिनके पास नौकरी है वो सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से परेशान है।राज्य की भाजपा सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल रहा है।भाजपा द्वारा पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने से यह साबित भी हो गया है कि भाजपा की राज्य सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं किया।प्रदेश की जनता मंहगाई से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है।अनाज,सब्जियां,फल,खाद्य तेल,पेट्रोल,डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से परेशान जनता अब रसोई गैस की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि से भारी आक्रोशित है।प्रदेश का नौजवान सरकारी सेवाओं की विज्ञप्तियों को देखने के लिए तरस गया है।भाजपा ने प्रदेश सरकार का बार-बार चेहरा बदल कर इस बात को खुद ही साबित कर दिया है कि डबल इंजन की सरकार बनने पर जनता से किये गये वादे प्रधानमंत्री भी भूल गये हैं।गरीब जनता उज्ज्वला योजना के नाम पर बांटे गये सिलेण्डर नहीं भर पा रही है।सरकारी योजनाएं भारी भ्रष्टाचार की भेंट चढती जा रही हैं। राज्य के कर्मचारी वर्ग में भारी असंतोष है।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिष्ट,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,प्रदेश सचिव पारितोष जोशी,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी,संजय दुर्गापाल,पारितोष जोशी,गीता सैनी,तारा चन्द्र जोशी,आमिर सिद्दिकी,नन्दन कुमार,गोपाल चौहान,नरेन्द्र बनौला,अरविन्द रौतेला,गोपाल चौहान,गीता सैनी,विनोद कुमार,रोहन आर्या,नारायण दत्त पाण्डेय,दिनेश नेगी,नवीन बिष्ट,अख्तर हुसैन,रमेश नेगी,मनोज जोशी,पंकज मैसी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।