कालाढूंगी-कालाढूंगी सीट से वंशीधर भगत ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।चुनाव प्रचार के आंखिरी दिनों में बीजेपी जनता के बीच जा रही है। हल्द्वानी के बिठौरिया शक्ति केंद्र के सभी 8 बूथों की चुनावी बैठक गौड़ धड़ा में आयोजित हुई जहां पर सभी बूथ अध्य्क्ष समेत बंशीधर भगत को समर्थन दे रहे सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे।बैठक में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए वंशीधर भगत ने कहा की देश को मजबूत करने के लिए अपने समाज के मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को आगामी 14 फरवरी को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।।उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक,सामाजिक,सामरिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं।इसके अलावा जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने,देश की जनता की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए भव्य राम मंदिर निर्माण करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया है वो जनता के हित में है।यही नहीं तीन तलाक को लेकर कानून अपराध बना कर मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अलग राज्य उत्तराखंड की स्थापना करने के साथ राज्य को वर्ष 2012 तक विशेष राज्य का दर्जा देने का काम अटल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया था।केंद्र की कांग्रेस सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर उत्तराखण्ड राज्य की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है।उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस को देश के साथ साथ प्रदेश की सत्ता से भी कोसों दूर रख कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार करना है।वंशीधर भगत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अस्तित्वहीन है जिसका कोई जनाधार नही है।