अल्मोड़ा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देशानुसार अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी संगठन का विस्तार कर दिया गया है जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश चंद आर्य,एन डी पांडे,सभासद हेमचंद्र तिवारी,राजेश पलनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उपाध्यक्ष पद पर अंबीराम,कार्तिक साह,दिनेश जोशी, प्रकाश जोशी,मंजुल मित्तल,ओम प्रकाश भारती,राधा राजपूत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।महासचिव संगठन पद पर अधिवक्ता वैभव पांडे को मनोनीत किया गया है।कोषाध्यक्ष पद पर मनोज वर्मा को एवम नगर प्रवक्ता के रूप में कमल कोरंगा को संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है। सह प्रवक्ता के रूप में विजय कुमार को संगठन में दायित्व दिया है।महासचिव पद पर अरविंद रौतेला,रमेश नेगी,सलीम अख्तर,गीता पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिव पद पर वकुल साह,कुलदीप मेर ,कमल बिष्ट,साकिब अंसारी एवं सुमित कुमार को मनोनीत किया गया है।संगठन सचिव पद पर कपिल पाछे,फराज अंसारी,विजय कुमार बाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
