बागेश्वर-कल संसद में बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी व अन्य बीजेपी सांसदों द्वारा सांसद व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के साथ बदसलूकी कर उनको अपमानित करने कोशिस की गई।देश की बहु के साथ किया गया दुर्व्यवहार पूरे राष्ट्र का अपमान हैं और जिस प्रकार लगातार क्रेंद सरकार द्वारा केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुप्रयोग विपक्ष के नेताओ को डराने व धमकाने में किया जा रहा है इसी के विरोध में आज सुबह 11 बजे से गाँधी पार्क स्टेशन रोड बागेश्वर में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि कल संसद में बीजेपी स्मृति ईरानी व अन्य सांसदों द्वारा देश की बहू को संसद में जिस प्रकार से अपमानित किया गया है उससे पूरा सदन और देश को कलंकित हुआ है।यह अपमान पूरे देश की मातृ शक्ति का अपमान है।बीजेपी सांसदों के इस निंदनीय कृत्य के लिए देश के प्रधानमंत्री को पूरी देश की मातृ शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।ललित फर्स्वाण प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश की विपक्ष की नेता को संसद में अपमानित किया जाना संसद और पूरे देश के लिए काला दिन है।संसद कोई गोवा के बार नही है जिसकी कोई मर्यादा नही होती है।इस कृत्य के लिए देश से स्मृति ईरानी को माफी मांगनी चाहिए।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस,ललित फर्स्वाण प्रदेश महामंत्री,राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व मंत्री,सुनील पांडेय, कुन्दन गिरी,भीम कुमार,गोविंद चंदोला,प्रकाश वाचमी,फिरोज खान,प्रेमु पाठक,सुनील कुमार,रोहितखैर,दीपांशु भट्ट,केवल पांडा आदि मौजूद थे।
