चम्पावत-आज सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस की अध्यक्षता एवं रोहित बिष्ट सभासद (बालेश्वर वार्ड)के संचालन में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में मानवता की अमूल्य धरोहर गरीब वंचितों की आवाज को बुलंद करने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।सूरज प्रहरी ने बाबा साहेब द्वारा देश हित में किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया एवं सभी भाई बंधुओं व बहनों को ढेर सारी बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा का मार्क्स गांधी अंबेडकर ऐसी अद्भुत उपलब्धियां,मानवता को नई दिशा दी है और देती रहेंगी।सभी ने बाबा साहब के चरणों में नमन किया।कार्यक्रम में मयूख चौधरी,कृर्ताथ साह,कुलदीप वर्मा,अमन प्रहरी,केशव दत्त भट्ट, दीपक चन्द्र,खीमानन्द भट्ट,देवेन्द्र भट्ट, अमर कुमार सहित दर्जनभर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
