अल्मोड़ा-आज कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में जिला कांंग्रेस कमेटी के अन्तगत सभी ब्लाकों में बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा बैठक की।जिलाध्यक्ष पान्डेय ने बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं ब्लाक प्रभारी,न्याय पंचायत प्रभारियों से 30 मार्च तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर सूची जिला कांंग्रेस कमेटी,जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों के पास जमा करने की अपील की।जिलाध्यक्ष ने सभी कांंग्रेसजनों से कांंग्रेस संगठन की मजबूती एवं नये लोगों को कांंग्रेस से जोड़ने की अपील की।जिलाध्यक्ष पीताम्बर ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी कांंग्रेसजनों से एकजुट होकर कांंग्रेस को मजबूत करने का आह्वाहन किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पान्डेय एवं कांंग्रेसजनों के द्वारा नवनियुक्त सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट का जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट का मालयार्पण एवं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि आने वाला 2022 कांंग्रेस का है क्योंकि वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा बेतहाशा बढ़ाई जा रही महंगाई,प्रदेश सहित पूरे देश में हो रही बेरोजगारी से जनता खिन्न है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांंग्रेसजन अपनी जी जान लगाकर कांंग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे कि कांंग्रेस पार्टी बेहद मजबूती के साथ 2022 में उभर कर सामने आये तथा विकास का जो पहियां जाम हो चुका है उसे गति मिल सके।श्री पान्डेय ने कहा कि आज जनता आशा भरी दृष्टि से कांंग्रेस की ओर देख रही है तथा जनता चाहती है कि उसे जल्द विकासविरोधी इस भाजपा सरकार से छुटकारा मिले और कांंग्रेस की सरकार सत्ता में आये।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सभी कांंग्रेस पदाधिकारी अब एकजुट होकर कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए भरकस प्रयास करें।अमित बिष्ट के सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,रानीखेत विधायक करन मेहरा,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊमा बिष्ट, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,कांंग्रेस नेत्री गीता मेहरा,नगर अध्यक्ष पूरन सिह रौतेला,ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,पूरन बिष्ट,राजेन्द्र बोरा,पूरन सुप्याल, गिरीश चन्द्र जोशी,गोपाल सिंह खोलिया,किशोर नयाल,गजेन्द्र फर्तयाल,राजेन्द्र बिष्ट,ब्लाक प्रभारी,गोपाल चौहान,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,प्रीति बिष्ट,राधा बिष्ट,लीला जोशी,सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,राबिन भण्डारी,भैसियाछाना प्रभारी महेश आर्या,सभाषद सचिन आर्या,नगर प्रवक्ता पंकज कान्डपाल सहित कांंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,सेवादल ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,ब्लाक प्रभारी गोपाल चौहान,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,प्रदीप बिष्ट अमर,राबिन भण्डारी,जगदीश पान्डेय,पवन सिंह बिष्ट,एडवोकेट महेश चन्द्र सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।