अल्मोड़ा-आज सायं तल्ला ओढ़खोला राजपुर में कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवम् सभाषद सचिन आर्या की अध्यक्षता में कांंग्रेस की एक अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें कांंग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी,महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा,महेश चन्द्र आर्या,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,मनोज कुमार जोशी,मन्जू काण्डपाल भी उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज जनता कांंग्रेस से जुड़ रही है।वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों,बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से आम जनता त्रस्त है।इस सरकार में युवा रोजगार के लिए परेशान हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर कांंग्रेस को और अधिक मजबूत बनाना होगा।पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आज जनता बड़ी आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।बैठक का संचालन किशनलाल ने किया।बैठक में सभाषद सचिन आर्या,किशनलाल,विनीत कुमार,अनूप कुमार,हेम सती,राजेन्द्र प्रसाद,कमल कुमार,मनोज कुमार,कन्नू कुमार,भीमा पवार,शंकर लाल,गोविन्द लाल,दीवान राम,गंगा राम,मोहन राम,मथुरा प्रसाद,अर्जुन टम्टा,कृष्ण लाल,श्याम लाल,चन्द्रशेखर आर्या,प्यारे लाल,राबिन भन्डारी,डिम्पल भाई,सुनील भोज,तारू तिवारी,मुन्नी देवी,तुलसी देवी,जूली देवी,सावित्री देवी,सुनीता भाकुनी, नीमा देवी,रोहन आदि लोग शामिल रहे।
