अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कांंग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक आज जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय की अध्यक्षता एवं अल्मोड़ा जिला संगठन प्रभारी हेमन्त बगडवाल की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित की गयी।बैठक में जिला संगठन प्रभारी हेमन्त बगडवाल ने जिला कांंग्रेस कमेटी के अन्तर्गत सभी ग्यारह ब्लाक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बूथ कमेटियों एवं संगठन की मजबूती को ले कर विस्तार से चर्चा की।प्रभारी बगडवाल के द्वारा सभी ब्लाक अध्यक्षों से बूथ कमेटियों के शीध्र गठन हेतु अनुरोध किया गया।बैठक में जागेश्वर के विधायक एवं कांंग्रेस के के वरिष्ठ नेता गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कांंग्रेस पार्टी द्वारा वर्तमान में संगठन की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यक्रमों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सबको प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु एक जुट होकर कांंग्रेस पार्टी की मजबूती हेतु कार्य करने की आवश्यकता है।प्रभारी द्वारा सभी ब्लाक अध्यक्षों से फरवरी माह तक हर हाल में सभी बूथ कमेटियों के गठन की उम्मीद की है तथा जिला कांंग्रेस कमेटी,ब्लाक कांंग्रेस कमेटी तथा पीसीसी सदस्यों से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने की अपील की।बैठक में जिलाध्यक्ष पाण्डेय द्वारा वर्तमान समय तथा जिले के संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाल कर प्रभारी को अवगत कराया गया।इस अवसर पर सभी कांंग्रेसजनों ने अपनी बातें प्रभारी के सम्मुख रखी।इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी सलीम अख्तर ने कांंग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका माला पहनाकर जिला प्रभारी ने कांंग्रेस पार्टी में स्वागत किया।सभी वक्ताओं ने जिला प्रभारी हेमन्त बगडवाल से एकस्वर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी विधानसभाओं से पार्टी प्रत्याशी का चेहरा अविलम्ब घोषित करने की मांग की।इस अवसर पर गीता मेहरा को महिला नगर कांंग्रेस कमेटी का कार्यकारी नगर अध्यक्ष भी घोषित किया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जिला प्रभारी हेमन्त बगडवाल, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,राजेन्द्र बाराकोटी,धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खोलिया,ताकुला ब्लाक अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शाष्त्री,सोमेश्वर ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल,ब्लाक अध्यक्ष कण्डारकुंआ गजेन्द्र फत्र्याल,ब्लाक अध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट,लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा,अनुसूचित विभाग अध्यक्ष प्रकाश भारती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,सभाषद हेम तिवारी,सभाषद सचिन आर्या,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष नूर अकरम खान,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला उपाध्यक्ष कमल बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,महेश चन्द्र,अम्बीराम आर्या,रमेश आर्या,अरविन्द रौतेला, विनोद सिंह,हेम आर्या,विनीत कुमार,गोटा नयाल,बी के पाण्डेय,रमेश सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार,आन्नद प्रसाद,जगदीश चन्द्र पाण्डेय,प्रतापराम, सुरेश परदेशी,उदित अधिकारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रद्युम्न बोरा,भगवान सिंह खनी,अमित बिष्ट, लीला जोशी,विजय कुमार टम्टा,कार्तिक साह,राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद पवार,सुमित कुमार,शंकर कुमार,विनोद कुमार,ललित मोहन गैड़ा,जमन सिंह बिष्ट,गीता मेहरा,गिरीश जोशी,चन्दन बिष्ट, गोपाल मेहरा,देवेश बिष्ट, कुन्दन सिंह,कमलेश कुमार,अनिल कुमार सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।