अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कांंग्रेस की जिला महासचिव गीता मेहरा एवम् व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत ने आज शैल गांव में फल,सैनेटाइजर तथा मास्क का वितरण कर ग्रामीणजनों को जागरुक करने का कार्य किया।विदित हो कि श्रीमती मेहरा विगत कई दिनों से अलग अलग क्षेत्रों में जाकर स्वप्रयासों से लोगों में मास्क,सैनेटाइजर तथा अन्य सामग्री का वितरण कर रही हैं।उनके द्वारा लगातार लोगों से मास्क का प्रयोग करने तथा आवश्यक होने पर ही घरों से निकलने की अपील की जा रही है।उनके द्वारा अनेक जरूरतमंद परिवारों की भी राशन आदि से मदद की गयी।पिछले कोविड काल में भी उनके द्वारा लोगों को जागरुक करने के साथ साथ ही सैनेटाइजर, मास्क तथा राशन आदि का भी वितरण किया गया था।इस दौरान कांग्रेस की जिला महासचिव गीता मेहरा ने स्थानीय ग्रामीण जनों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की अपील की।उनके साथ दुग्ध संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,ग्राम सभा शैल के प्रधान हरेंद्र शैली,यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे,छात्र नेता विपुल कार्की,गीता पांडे,राधा राजपूत, दीपा भंडारी,लीला शर्म,हेमा पांडे,मुन्नी पांडे आदि महिलाएं थी।