लमगड़ा-कांंग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं लमगड़ा ब्लाक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने लमगड़ा विकासखण्ड में ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल के साथ न्याय पंचायत अध्यक्षों की एक बैठक ली।बैठक में सात न्याय पंचायत के अध्यक्षों से बूथ कमेटियों को 30 मार्च तक गठित करने तथा उनके गठन की रिपोर्ट ब्लाक अध्यक्ष के माध्यम से ब्लाक प्रभारी को प्रेषित करने की बात कही गयी।इस बैठक के बाद बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन में भी तेजी आ रही है।जिन जगहों पर बूथ गठन में देरी हो रही है ब्लाक प्रभारी ने उन्हें निर्देशित किया है कि शीघ्र कमेटियों का गठन किया जाए।ब्लाक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि न्यायपंचायत जलना जिसके अध्यक्ष पूरन चन्द्र पान्डेय है की न्यायपंचायत में कुल ग्यारह बूथ हैं जिनमें दो बूथों का गठन कर लिया गया है।ढौरा न्यायपंचायत जिसके अध्यक्ष हेमचन्द्र आर्या हैं की न्यायपंचायत में कुल तेरह बूथ हैं जिनमें नौ बूथों का गठन कर लिया गया है।न्यायपंचायत डोल जिसके अध्यक्ष धनसिंह फर्तयाल हैं की न्यायपंचायत में कुल पांच बूथ हैं जिनमें एक बूथ का गठन कर लिया गया है।सिरसोड़ा न्यायपंचायत जिसके अध्यक्ष मनोज रावत हैं की न्यायपंचायत में कुल नौ बूथ हैं जिनमें छः बूथों का गठन कर लिया गया है।चायखान न्यायपंचायत जिसके अध्यक्ष पान सिंह बोरा हैं की न्यायपंचायत में कुल छः बूथ हैं जिनमें दो बूथों का गठन किया जा चुका है।बसन्तपुर न्यायपंचायत जिसके अध्यक्ष कुन्दन सिंह है की न्यायपंचायत में कुल नौ बूथ हैं जिनमें दो बूथों का गठन किया जा चुका है।उन्यूड़ा न्याय पंचायत जिसके अध्यक्ष लाल सिंह मेर हैं की न्यायपंचायत में कुल पांच बूथ हैं जिनमें एक बूथ का गठन कर लिया गया है।कांग्रेस के लमगड़ा ब्लाक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि निश्चित रूप से 2022 में कांंग्रेस पार्टी बहुमत से जीतकर आयेगी तथा वर्तमान भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में जाम हो चुके विकास के पहिए को गति मिलेगी।