अल्मोड़ा-आज कांंग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती ने जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी मांगें सौंपी।मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याणार्थ कई योजनाएं पूर्व सरकार द्वारा चलाई गयी थी जिनका वर्तमान में क्रियान्वयन सही प्रकार से नहीं हो पा रहा है।इस कारण उक्त योजनाओं का पात्र लोगों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।विभाग को इस ओर ध्यान देकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की सख्त आवश्यकता है।उन्होंने 2019-20 की अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ी जाति के छात्रों छात्राओं को अविलंब छात्रवृत्ति देने की मांग,प्राईमरी स्कूल में छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग,अनूसूचित जाति के हितार्थ स्वीकृत योजनाओं के प्रचार प्रसार की मांग,समाज कल्याण द्वारा जारी होने वाली सभी पेंशनों को समय पर पात्रों को दिए जाने की मांग,बेरोजगारों को समाजकल्याण द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले ऋण का लक्ष्य बढ़ाये जाने सहित अनुसूचित जाति,जनजाति के लोगों को लागू सभी योजनाओं का लाभ देने की मांग की।ज्ञापन देने वालों में उनके साथ कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, एडवोकेट महेश चन्द्र, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, फाकिर खान सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।