अल्मोडा़-आज जारी एक बयान में अल्मोडा़ कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि विगत 12 अक्टूबर को कांग्रेसजनों द्वारा मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों तथा काले किसान बिल के खिलाफ हल्द्वानी में ट्रैक्टर रैली निकाली गयी।एक राजनैतिक एवम् मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते कांंग्रेस का कर्तव्य भी बनता है कि किसानों,मजदूरों,गरीबों एवम् अन्य वंचितों के हक की लड़ाई लड़े।कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने बताया कि उक्त रैली की बकायदा प्रशासन से अनुमति भी ली गयी था।परन्तु इसके बावजूद भी कांग्रेसजनों के ऊपर मुकदमें दर्ज कर दिये गये।उन्होंने कहा कि कांंग्रेस लगातार जनता के लिए संघर्ष करती आयी है और करती रहेगी।परन्तु जनहित के मुद्दों पर इस तरह से कांग्रेसजनों पर मुकदमें दर्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।श्री रौतेला ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कांग्रेसजनों पर दर्ज मुकदमें अविलम्ब वापस लिये जाएं।