अल्मोड़ा-लंबे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लमगड़ा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल लमगड़ा विकासखंड के विभिन्न लिंक मोटर मार्गो में गैस वितरण वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।इसके लिए विगत समय में उनके द्वारा व्यापक जन आंदोलन भी किया गय।इसके साथ ही पूर्व में उनके द्वारा लमगड़ा बाजार में गैस वितरण वाहन से गैस सिलेंडर की आपूर्ति की मांग को लेकर धरना भी दिया गया जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हुए।धरने के माध्यम से उन्होंने चेतावनी देते हुए भी कहा था कि यदि लमगड़ा विकासखंड के विभिन्न लिंक मोटर मार्गो में जनता को गैस वितरण वाहन से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं की गई तो वे चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।उनके आंदोलन का व्यापक असर हुआ और अब धारानौला गैस सर्विस ने लमगड़ा के लिंक मोटर मार्गो में गैस वितरण वाहन से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारंभ कर दी है। कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने इसे जनता की जीत बताया और सभी को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरीके से एकता का परिचय देते हुए वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया।इसके साथ ही उन्होंने इस संघर्ष के साथी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित तमाम क्षेत्रवासियों का भी आभार जताया।उन्होंने समस्त मीडिया के लोगो का भी इस मामले को प्रमुखता से उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज हम सब की एकता एवम संघर्ष के कारण ही समस्त लिंक मोटर मार्गो में गैस वाहन की स्वीकृति मिली है।जिससे स्थानीय जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।
