अल्मोड़ा -रविवार को कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने महिला प्रदेश अध्यक्ष सेवादल शोभा जोशी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया। प्रातः से ही सेवादल कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में जनसम्पर्क हेतु निकल पड़े।सेवादल कार्यकर्ताओं ने दुगालखोला, केंट,करबला,पुलिस लाइन,ऑफिसर कालोनी,बाड़ी बगीचा होते हुए धारानौला तक व्यापक प्रचार किया।प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने घर घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया।उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विगत 10 वर्षों से महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है।जहां एक और मोदी सरकार ने चुनाव से पूर्व दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था वहीं इसके विपरीत आज उत्तराखंड सहित पूरे देश में बेरोजगारी का स्तर काफी बढ़ चुका है।आज पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार है।इस सरकार में पदों के सापेक्ष भर्तियां नहीं निकल रही है जो भर्तियां निकली भी जा रही हैं वह हाकम सिंह जैसे लोगों की भेंट चढ़ रही है।उन्होंने कहा कि आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर से लेकरदाल,चावल,आटा,डीजल,पेट्रोल,दवाइयां इत्यादि के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहे हैं।महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार में आम आदमी के अच्छे दिन नहीं आ सके।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की आम जनता अपने मत से इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी को अवश्य देगी और निश्चित रूप से उत्तराखंड की पांचो सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों की ऐतिहासिक विजय होगी।शोभा जोशी के साथ जनसम्पर्क में सेवादल कार्यकर्ता भगवती देवी,मंजू देवी,सरस्वती,चम्पा कुंवर,ज्योति जोशी,अंबिका चौहान,नीलम देवी,महेश लाल,विमला देवी,नीमा देवी,संजू पांडे,पूनम पांडे,ललिता सिराड़ी सहित कई अन्य सेवादल कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *