अल्मोड़ा-आज आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के जिला अल्मोड़ा के पर्यवेक्षक एवं गुजरात राज्य के विधायक अमरुत ठाकोर ने अल्मोड़ा में प्रैस वार्ता की।उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया को लेकर वे यहां आये हुए हैं।उत्तराखंड, उड़ीसा,झारखंड और पंजाब में कांग्रेस की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संगठन की फेरबदल की रणनीति बनी है।कार्यकर्ताओं से बातचीत करके वे कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे।ब्लाक स्तर पर उनके द्वारा बैठक की जाएगी जिसकी रिपोर्ट आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को जाएगी जिसके बाद संगठन का खाका तैयार किया जाएगा।आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में उनके द्वारा कार्यकर्त्ताओ की राय भी ली गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, विधायक मनोज तिवारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूरन बिष्ट, केवल सती, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।
