अल्मोड़ा-कांग्रेस के जिला प्रवक्ता निर्मल रावत ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिला योजना के तहत प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा की चालीस योजनाए स्वीकृत हुई लेकिन विभाग द्वारा नयी और पुरानी योजनाए सब लगा कर केवल 33 योजना की ही निविदा निकाली गयी जबकि और स्वीकृत कार्य की निविदा विभाग द्वारा नहीं निकाली गयी।कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल रावत ने कहा कि जिन योजनाओं की निविदा नहीं निकाली जा रही कही ना कही उनमे भ्रष्टाचार की बू आ रही है जिससे भारतीय जनता पार्टी की जीरो टॉलरेंस की सरकार का चरित्र उजागर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं भाजपा के कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इन योजनाओं की निविदा नहीं निकाली जा रही हैं और कुछ लोगों को अंदर खाने काम देने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कहा कि कुछ जगह पर पहले से हुए काम को नपवाने का षड्यंत्र लोग निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि शीघ्र ही जिला योजना की बची हुई योजनाओं की निविदा निकाली जाय अन्यथा कांग्रेस अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *