अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आज अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर पद के प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में नियाजगंज एवं एनटीडी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित आम जनता भी मौजूद रही।अपने संबोधन में वक्ताओं ने अल्मोड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियां को जनता के सामने रखा।वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा नगर पालिका को सीमित संसाधनों के बीच पालिकाध्यक्ष ने बखूबी चलाया तथा यथासंभव अल्मोड़ा नगर में विकास कार्य किये। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद चाहे रास्तों की समस्या हो,सुरक्षा रेलिंग की व्यवस्था हो,पथ प्रकाश की व्यवस्था हो, सफाई की व्यवस्था हो इन सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से चलाने का काम नगर पालिकाध्यक्ष ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पालिका के सकारात्मक रूख के कारण ही आज अल्मोड़ा नगर को पांच बड़ी पार्किंग मिलने जा रही है जिनका लाभ जल्दी ही जनता को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आज नगर का अधिकांश हिस्सा जो रात्रि में लाइटों से जगमगाता है वह नगर को प्रकाश चंद्र जोशी की ही देन है।उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को काफी हद तक सुव्यवस्थित करने के लिए पालिकाध्यक्ष ने बेहतर प्रयास किये।इसके साथ ही प्रयास किया गया कि जो मूलभूत सुविधा नगर पालिका द्वारा लोगों को मिलनी चाहिए थी वे लोगों को मिले।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इन नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से अनुरोध किया कि अल्मोड़ा नगर निगम को भव्य स्वरूप देने के लिए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन प्रदान करें।कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में लोगों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।नियाजगंज एवं एनटीडी में हुई नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पार्टी प्रत्याशी भैरव गोस्वामी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,लता तिवारी, प्रीति बिष्ट,अजीत कार्की,सुशील शाह, दीप सिंह डांगी,पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, विपुल कार्की,सूरज वाणी,अमन अंसारी,निजाम कुरैशी,पंकज कांडपाल,मुकेश नेगी,मनोज वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नुक्कड़ सभा में आम जनमानस भी काफी संख्या में उपस्थित रहा।.