अल्मोड़ा-कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व दर्जाधारी कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा में कांग्रेस ने पिछले 25 सालों से अल्मोड़ा में राज किया है। लेकिन यहां रास्ते, नाले और रास्तों में प्रकाश व्यवस्था आज भी बदहाल पड़ी है। उन्होंने कहा कि तल्ला ओढ़खोला में 15 साल से कूड़ा पड़ा है। मोहल्लों के रास्ते आज भी बदहाल हैं। रास्तों टूटे हुए हैं तो कहीं पर रास्ते ही नहीं हैं। नालियां और नाले कूड़े से अटे पड़े हैं। नगर में किसी भी रास्ते पर निकलो तो एक भी रास्ता सही नहीं मिलता। रास्तों में रात के समय के लिए पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है। 25 साल तक कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होने के बावजूद नगर का विकास नहीं हो पाया। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि राज्य सरकार ने अल्मोड़ा नगर में करोड़ों का बजट देने के बावजूद भी अल्मोड़ा नगर विकास से वंचित रहा। अल्मोड़ा नगर में कांग्रेस का राज रहा लेकिन जनता मूलभूत जरूरतों के लिए आज भी परेशान है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और बीजेपी प्रत्याशी अजय वर्मा इस बार मेयर पद पर काबिज होंगे और अल्मोड़ा का विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस भाई से भाई को लड़ाने, धर्म के नाम पर राजनीति का काम करती है। कांग्रेस में मंथरा रूपी लोग बैठे हैं जो जनता को छलने का काम कर रहे हैं। यहाँ पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, मनोज वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *